जीरापुर: पुलिस ने अपहृत नाबालिग बालिका को 24 घंटे में सकुशल किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान,अभियान के अंतर्गत थाना जीरापुर पुलिस द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।