लालगंज थाना क्षेत्र के मुर्गिया चक पोखर के पास सोमवार की दोपहर एक निजी मकान में चल रहे पेड़ा एवं मिठाई फैक्ट्री में श्रम संसाधन विभाग वैशाली एवं स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वाधान में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान धावा दल ने पांच बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया। जिसे धावा दल के द्वारा लालगंज थाना पर ले जाकर उसकी पहचान किया गया एवं उसके