कर्वी: चित्रकूट कलेक्ट्रेट में विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान 2 का शुभारंभ
चित्रकूट: विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने फलदार और सघन पौधे लगाने, ट्री-गार्ड लगाने तथा नियमित देखभाल के निर्देश दिए। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और सिंगल-यूज प्लास्टिक के बहिष्कार का संदेश दिया गया।