मंदसौर: तेज रफ्तार कार ने नंदी को मारी टक्कर, नाले में गिरा गौवंश; चालक फरार, घटना CCTV में कैद गीता भवन रोड की घटना
मंदसौर शहर के अभिनंदन क्षेत्र स्थित गीता भवन रोड पर रविवार सुबह 8:30 बजे तेज रफ्तार कार (MP 43 ZH 5922) ने एक नंदी को टक्कर मार दी,टक्कर से नंदी नाले में गिरकर फंस गया,स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालकर उपचार कराया। पैर में गंभीर चोट मिली है, घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर कार्रवाई की तैयारी है,