नवाबगंज: सतरिख में नाली विवाद में महिला सहित तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र में नाली के पानी को लेकर हुए विवाद में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला चिकित्सालय बाराबंकी में भर्ती कराया गया है।यह घटना तीरगांव के खदरा खोल गांव में हुई। बताया जा रहा है कि आरोपियों के घर से निकलने वाला गंदा पानी पुत्ती लाल के घर के सामने जमा होता था।