बड़ौद: बड़ौद: भीमाजोड़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक घायल, अस्पताल में उपचार जारी
शनिवार शाम 7 बजे के लगभग ग्राम रनायरा केलवा निवासी कालू गिर अपने कार्य से जा रहा था तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ग्राम भीमाखेड़ी जोड़ पर उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया गया है बताया गया कि उसे मामूली चोटें आई है।