मांझी: श्रीरामपुर चावर में भीषण आग, तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
Manjhi, Saran | Apr 10, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर पंचायत अंतर्गत श्रीरामपुर गांव के समीप चवर में शुक्रवार की दोपहर करीब 1:00 बजे भीषण आग लग गई इस अग्निकांड में लगभग तीन बीघा में लगी तैयार गेहूं की फसल और बगीचे के पास बनी पलानी जलकर पूरी तरह से राख हो गई घटना की सूचना मिलते ही मुखिया प्रतिनिधि शैलेंद्र उपाध्याय दमकल विभाग को खबर दी दमकल टीम अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।