मोहम्मदगंज: अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 10 किलो जावा महुआ व 20 लीटर शराब नष्ट
मोहम्मदगंज थाना पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के ग्राम बटवा स्थित आजाद नगर में छापेमारी कर पुलिस ने लगभग 10 किलो जावा महुआ एवं 20 लीटर तैयार महुआ शराब को नष्ट कर दिया। इसके साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को भी नष्ट किया।