मुरैना: लालौर फाटक के पास मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, एक व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती
धौलपुर से बाइक लेकर बकनासा गांव की तरफ जा रहे बाइक सवार को मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार व्यक्ति घायल हो गया ,जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।