कन्नौज: हिंदू नववर्ष से पूर्व शहर में RSS ने निकाला पथ संचलन, बड़ी संख्या में शामिल हुए स्वयं सेवक।
कन्नौज शहर आरएसएस की ओर से पथ संचलन का आयोजन किया गया। हिंदू नव वर्ष से पूर्व शहर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े स्वयं सेवकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया है। 9 अप्रैल को हिंदू नववर्ष मनाया जायेगा जिसको लेकर पथ संचलन निकला। शहर के कन्हैया लाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से पथ संचलन की शुरुआत हुई थी।