कन्नौज: सदर कोतवाली पुलिस ने एसपी के निर्देश पर बिल्हौर थाना क्षेत्र निवासी 2 आरोपियों पर की गैंगस्टर की कार्यवाही।
एसपी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर सदर कोतवाली पुलिस ने दो पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। कन्नौज कोतवाली में दोनों आरोपितों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। इन पर हुई कार्यवाही - गैंगलीडर शाहबाज पुत्र छोटे उम्र 23 वर्ष साथी जीशान पुत्र रामजानी उम्र 22 वर्ष यह दोनो आरोपी कानपुर नगर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के सरोजनी नायडू नगर के रहने वाले हैं।