कन्नौज: कलेक्ट्रेट सभागार में लू प्रकोप को लेकर सीडीओ और अपर जिलाधिकारी की संयुक्त बैठक, अग्निशामक को किया अलर्ट।
जिला कलेक्ट्रेट सभागार में हीट वेव प्रबंधन को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सीडीओ और अपर जिलाधिकारी ने की है। आगामी समय में हिट वेव की संभावना को लेकर निर्देश दिए गए है। अग्निशमन विभाग को अपने उपकरण दुरुस्त रखने और अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। संभावित आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास है।