गरौठा: नागर में खेल क्रांति की शुरुआत: अंबेडकर मिनी स्टेडियम का भव्य उद्घाटन, सांस्कृतिक रंग में डूबा जनसमूह
गुरसरांय के नागर गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर मिनी स्टेडियम का विधायक जवाहरलाल राजपूत और एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जादू शो ने लोगों का मन मोह लिया, वहीं जनप्रतिनिधियों ने इसे ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए बड़ी पहल बताया।