नावकोठी: रजाकपुर मिडिल स्कूल में एक बच्चे को शौचालय की टंकी में धकेले जाने को लेकर ग्रामीणों का हंगामा,पुलिस ने कराया मामला शांत
प्रखंड के रजाकपुर मिडिल स्कूल में एक बच्चे को कथित तौर पर शौचालय की टंकी में ढकेले जाने को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का भारी हंगामा स्कूल के गेट पर शुरू हुआ। इसकी सूचना थाना अध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस को दी गई। पुलिस बल दलबल के साथ स्कूल आए और मामले को शांत कराया।