बहराइच: झिंगहा घाट के पास ई-रिक्शा से गिरे बालक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत हुई
रामगांव थाना क्षेत्र के झिंगहा घाट के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ई-रिक्शा के सामने अचानक बाइक सवार ने कट मार दिया। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर लहराने लगा। ई-रिक्शा में दम्पत्ति के साथ बैठा गुल्लावीर रोड निवासी प्रिंस सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे बालक की मौत हो गई।