टांटोटी: शटडाउन के बाद दूसरी बार मसूदा व भिनाय क्षेत्र में गंदे पानी की सप्लाई हुई, ग्रामीणों में रोष
Tantoli, Ajmer | Apr 3, 2026 मसूदा व भिनाय क्षेत्र मे शुक्रवार को दोपहर बाद 3 बजे भी गंदे पानी की आपूर्ति होने से पेयजल की समस्या बनी हुई है।शटडाउन के बाद दूसरी बार पेयजल आपूर्ति दिए जाने पर भी दूषित पानी मिलने से पेयजल संकट गहरा गया।बीसलपुर पाइप लाइन से जुड़ने के बावजूद साफ पानी नहीं मिल रहा।शीघ्र साफ व पर्याप्त जलापूर्ति करने की मांग की है।अधिकारी बोले-टंकियो की सफाई से आया गंदा पानी।