बांसवाड़ा: वजवाना स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में मजदूरों का हल्लाबोल, कर्मराज सिंह झाला के नेतृत्व में कार्य का बहिष्कार
वजवाना स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में आज मजदूरों का आक्रोश फूट पड़ा। युवा नेता कर्मराज सिंह झाला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर गुरुवार दोपहर 2 बजे कार्य का पूर्ण बहिष्कार कर दिया और प्लांट के बाहर प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारी मजदूरों का कहना है कि वे पिछले 15 वर्षों से कंपनी में निरंतर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।