नागदा: मंदिर के नवनिर्मित परिसर, कलश प्रतिष्ठा, ध्वजारोहण और श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हो चुका है
Nagda, Ujjain | Jun 17, 2026 धार्मिक नगरी उज्जैन के समीप डेलनपुर हनुमान धाम में आयोजित इस पावन महोत्सव के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल डॉ. थावरचन्द गहलोत रहे। दोनों ही मुख्य अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर इस भव्य महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूरा परिसर 'जय श्री राम' और 'जय हनुमान' के जयकारों से