उधवा: बालुगांव-अमानत मुख्य सड़क पर ट्रैक्टर से कुचलकर ढाई साल की बच्ची की दर्दनाक मौत
राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बालुगांव-अमानत मुख्य सड़क स्थित कुटीमोड़ चौक के पास रविवार की दोपहर करीब 1 बजे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक ढाई वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। जिससे आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस छानबीन में जुटी है।