बिधूना: कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में किशोर समेत 6 लोग हुए घायल
बिधूना। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक किशोर सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। रविवार को गांव कुदरकोट निवासी 20 वर्षीय अमन व 19 वर्षीय सीतू बाइक से बेला जा रहे थे। हरदू के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।