बेल्थरा रोड: हल्दीरामपुर छपिया अग्निकांड: आर्य समाज बेल्थरारोड ने पीड़ितों तक पहुंचाई राहत
छपिया अग्निकांड: आर्य समाज बेल्थरारोड ने पीड़ितों तक पहुंचाई राहत बलिया: बेल्थरारोड तहसील के छपिया हल्दीरामपुर गांव में हुए अग्निकांड के बाद राहत पहुंचाने का सिलसिला जारी है। गुरुवार की सुबह 10 बजे आर्य समाज बेल्थरारोड के पदाधिकारियों ने अग्निपीड़ित परिवारों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।