नगर नौसा: खजुरा गांव के पास बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति हुआ जख्मी
सोमवार को नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र के खजुरा गांव के पास बाईक दुर्घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए नगरनौसा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया। जख्मी व्यक्ति की पहचान कैला गांव निवासी अजीत कुमार के रूप में किया गया है। अजीत कुमार ने बताया कि वह अपने बाइक से एक परिवार के यहां जा रहे थे।