नगर नौसा: प्रेम विगहा गांव में एक पखवाड़ा से नल जल योजना का मोटर है खराब, पानी के लिए लोगों को हो रही परेशानी
नगरनौसा प्रखंड क्षेत्र के कैला पंचायत के वार्ड संख्या 7 में एक पखवाड़ा से नल जल योजना मोटर खराब है जिसके कारण लोग को पानी नहीं मिल पा रहा पंचायत के उप मुखिया जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि नल जल योजना का समरसेबल मोटर और स्टार जल गया है जिसके कारण पानी की सप्लाई ठप है। स्थानीय पदाधिकारी को इसकी सूचना दी गई है लेकिन अब तक कोई भी इसकी जानकारी लेने के लिए नहीं आये।