नगर नौसा: खडसरीया गांव के पास बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति हुआ जख्मी, अस्पताल में कराया गया भर्ती
नगरनौसा थाना क्षेत्र के खडसरीया गांव के पास बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। जख्मी व्यक्ति की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है चिकित्सक के देखरेख में इलाज चल रहा है। इस घटना की सूचना थाने पुलिस को दे दी गई है स्थानीय पुलिस जख्मी व्यक्ति की पहचान जूटाने में जुट गई है।