स्याना: नगर के गढ़ हाईवे मार्ग पर आंधी तूफान से गिरा भारी भरकम पेड़, रास्ता बंद होने से यात्री हुए परेशान
Siyana, Bulandshahr | May 14, 2026
नगर के गढ़ हाईवे मार्ग पर आंधी तूफान से एक भारी भरकम पेड़ टूट कर सड़क पर गिर गया। जिसके चलते मार्ग बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गुरुवार को स्थानीय निवासी मनोज त्यागी ने बताया कि देर रात्रि में आंधी तूफान के चलते गढ़ हाईवे मार्ग पर एक पेड़ टूट कर गिर गया जिसके चलते मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया।