बंडा: नीमोन में मंदिर निर्माण के बाद संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज एवं गंगा मैया की प्रतिमा स्थापित
Banda, Sagar | May 10, 2026 ग्राम नीमोन में मंदिर निर्माण कर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की प्रतिमा एवं गंगा मैया की प्रतिमा की स्थापना रविवार को शाम 4 बजे से धूमधाम के साथ हुई। जिसमें बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार भी शामिल हुए। गांव में शोभायात्रा के बाद कार्यक्रम में विधि विधान के साथ नवीन मंदिर में प्रतिमाओं की स्थापना के पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया।