मंदसौर: मंदसौर शहर के घंटाघर एवं गोल चौराहा क्षेत्र में सड़कों से हटाए गए ठेले और अतिक्रमण, नगर पालिका ने दी सख्त चेतावनी
मंदसौर शहर में नगर पालिका ने घंटाघर, गोल चौराहा सहित अन्य क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सड़क पर लगे ठेले और दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया गया,अधिकारियों ने दोबारा अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्त करने की चेतावनी दी। अभियान के दौरान यातायात व्यवस्था भी सुचारु रखी गई,