निघासन: निघासन चौराहे पर दो आवारा साड़ों के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, आम की दुकान को किया तहस-नहस; टला बड़ा हादसा
लखीमपुर खीरी के जिले के निघासन चौराहे पर बीती देर रात दो आवारा सांडों की जबरदस्त भिड़ंत से अफरा-तफरी मच गई। करीब दो मिनट तक चले संघर्ष के दौरान दोनों सांड सड़क पर एक-दूसरे को पटकने और धक्का देने में जुटे रहे, जिससे चौराहे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। कई वाहन चालक डर के कारण सड़क पर ही रुक गए और लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।