केकड़ी: केकड़ी में भारत विकास परिषद का सेवा पखवाड़ा शुरू, नशा मुक्ति अभियान से हुई शुरुआत, नशा मुक्त का संकल्प भी लिया गया
Kekri, Ajmer | Jun 27, 2026 भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती के अवसर पर शनिवार को दोपहर करीब 1 बजे केकड़ी में सेवा पखवाड़े का शुभारंभ हुआ।यह पखवाड़ा जिला अस्पताल में नशा मुक्ति के प्रति जन जागरूकता के लिए संकल्प एवं हस्ताक्षर अभियान के साथ शुरू हुआ।अभियान का उद्घाटन अस्पताल के पीएमओ डॉ. राजेंद्र मौर्य ने हस्ताक्षर कर किया,सेवा पखवाड़ा 10 जुलाई तक चलेगा।