सवायजपुर: जमालपुर में खेत में लगी भीषण आग, गेहूं की फसल जलकर राख, मुआवजे की मांग की गई
भरखनी ब्लॉक क्षेत्र के जमालपुर गांव में बुधवार दोपहर खेत में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 3 से 4 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सामूहिक प्रयास से आग बुझाने में जुट गए।