विदिशा नगर: ओवरटेक बना मौत का कारण, पलटी कार में महिला की दर्दनाक मौत
ग्यारसपुर थाना क्षेत्र में अटारीखेड़ा और ग्यारसपुर के बीच बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भोपाल से राहतगढ़ जा रहा एक परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया। बताया गया कि पीछे से आ रहे ट्रक के ओवरटेक करने के दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। वाहन में चार लोग सवार थे। हादसे में 37 वर्षीय नगमा बी गंभीर रूप से घायल हो गईं।