पुनासा: पैदल जा रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
खंडवा जिले के बेड़िया क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरोज नामक महिला की मौत हो गई। हादसा जसवाड़ी और बेड़िया के बीच स्थित सकता नदी पुल पर हुआ। जानकारी के अनुसार, सरोज बेड़िया की ओर पैदल जा रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजनों का आरोप है कि बाइक सवार युवक सुदर्शन मौर्य शराब के नशे में था।