ब्यावरा ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा शुक्रवार को दोपहर 12:00 करीब अहिंसा द्वार पर मनरेगा बचाव संग्राम को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि भी मनाई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।