वोट चोर गाड़ी छोड़ अभियान के तहत रविवार दोपहर को दिल्ली में बड़ा आंदोलन किया जा रहा है। जिसमें देश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। वहीं विदिशा के कार्यकर्ता राहुल गांधी को अगला प्रधानमंत्री बनाने की आस लिए और इस रैली को सफल बनाने के लिए अलग-अलग ट्रेनों से दिल्ली रवाना हुए। करीब दो दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार शाम की ट्रेन से दिल्ली रवाना हुए।