सीहोर: जिले के ग्राम जमनी पड़ली में खेत में दिखा तेंदुआ। ग्रामीणों में दहशत का माहौल। जिले के ग्राम जमनी पड़ली में खेत में तेंदुआ देखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें हिरण के पीछे तेंदुआ भागता हुआ नजर आ रहा है ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है तेंदुआ देखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।