राजगढ़: रा.उ.मा.वि. राजगढ़ (चूरू) की राणा सांगा बास्केटबॉल क्लब खेल मैदान का पुन:निर्माण, किया गया भूमि पूजन
Rajgarh, Churu | Apr 19, 2026 हरिकिशन मोहता के सुपुत्र देवकिशन मोहता की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से अरूण मोहता एवं उनके ज्येष्ठ भ्रातागण राजकुमार, विनोद तथा रमेश मोहता द्वारा बास्केटबॉल खेल मैदान का पुन:निमार्ण कार्य करवाया जा रहा है। राउमावि. राजगढ़ की राणा सांगा बास्केटबॉल क्लब खेल मैदान का भूमिपूजन रमेश कुमार मोहता, सुरेश कुमार मोहता व अनिल कुमार मोहता द्वारा किया गया।