हरिहरगंज: हरिहरगंज नगर पंचायत के विकास को लेकर अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद चौधरी ने नगर विकास मंत्री से की मुलाकात
हरिहरगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद चौधरी उर्फ जानू चौधरी ने रांची में नगर विकास मंत्री सुदिव्या कुमार सोनू से शिष्टाचार मुलाकात कर नगर पंचायत से जुड़े विभिन्न जनहित एवं विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नगर क्षेत्र में बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स की दरों पर पुनर्विचार करते हुए आम जनता को राहत प्रदान करने की मांग की।