टोंक: जिला प्रमुख सरोज बंसल और विधायक रामसहाय वर्मा ने झिराना विद्यालय में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया
Tonk, Tonk | Sep 14, 2025 जिले के झिराना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को 69वीं जिला स्तरीय 19 वर्ष आयु वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ टोंक जिला प्रमुख सरोज बंसल, विधायक रामसहाय वर्मा,पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी,प्रधान रतनी देवी सत्यनारायण चंदेल,उप प्रधान दुर्गा देवी राव, झिराना प्रशासक अशोक राव ,उप जिला शिक्षा अधिकारी राम प्रसाद मीणा ने झंडारोहण कर किया।