राऊ: राऊ थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का शिकार हुआ IIM कर्मचारी; परिचित बनकर अपराधियों ने ठगे ₹20 हज़ार, मामला दर्ज
Rau, Indore | Mar 3, 2025 इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में एक सायबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपियों ने आईआईएम इंदौर के कर्मचारी को फर्जी संदेश भेजकर उनके खाते से 20 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। ठगों ने फरियादी को मेसेज भेजा था कि उनके अकाउंट में कुछ पैसे क्रेडिट हुए है। जिसमें फरियादी ने भरोसा कर पैसे ट्रांसफर कर दिए। हालांकि, धोखाधड़ी का एहसास होने पर शिकायत दर्ज कराई।