परसिया: पसिया कोर्ट से अधिवक्ताओं के पंखे चोरी, अधिवक्ताओं ने थाना प्रभारी से की शिकायत
व्यवहार न्यायालय परासिया में अधिवक्ताओं के बैठक स्थल में लगे सीलिंग पंखे चुरा लिए गए। घटना गुरुवार शुक्रवार के दरमियानी रात की है। रामनवमी के अवकाश के बाद शनिवार को कोर्ट पहंुचे अधिवक्ताओं ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। अधिवक्ता अशोक मालवीय ने तीन बजे बताया कि कोर्ट परिसर से पंखे चुरा लिए गए ।पुलिस को की गई शिकायत में कार्रवाई की मांग की गई।