ग्राम मोहनी निवासी रामेश्वर प्रसाद झारिया पिता लल्लू झारिया उम्र 40 वर्ष के गुमशुदा होने का मामला सामने आया है। बताया गया कि रामेश्वर प्रसाद घर पर मजदूरी के लिए जयपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन न तो वह अपने गंतव्य पर पहुंचा और न ही परिजनों से संपर्क में है।परिजनों के अनुसार उसका मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है।कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया