रावतभाटा: रावतभाटा में दर्दनाक हादसा, बरसाती नाले के पानी भरे गड्ढे में डूबने से मासूम भाई-बहन की हुई मौत, गांव में पसरा मातम
विजय सिंह ने शनिवार रात 8 बजे बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा क्षेत्र की धावद कला पंचायत में शनिवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। धावद खुर्द निवासी 6 वर्षीय विकास भील और उसकी 5 वर्षीय बहन छन्नू भील खेलते-खेलते बरसाती नाले के पास पहुंचे। नाला पार करने के दौरान दोनों पानी भरे गहरे गड्ढे में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के समय बच्चों के माता-पिता जं