समस्तीपुर: खानपुर दक्षिणी पंचायत में गाली गलौज करने से मना किया तो एक ही परिवार के आधे दर्जन लोगों के साथ की गई मारपीट
खानपुर दक्षिणी पंचायत में गाली गलौज करने से मना किए जाने पर एक ही परिवार के आधे दर्जन लोगों के साथ की गई मारपीट ।जानकारी के अनुसार खानपुर दक्षिणी की रहने वाली रमना देवी अपने घर से डेरा पर जा रही थी। उसी दौरान पड़ोसी के द्वारा गाली गलौज की जा रही थी। रमना देवी ने मना किया तो पड़ोसी नाराज होकर आधे दर्जन लोगों के साथ मारपीट कर दिया है।