समस्तीपुर: मगरदही घाट बांध पर चाय नहीं बनाने को लेकर एक नशेड़ी युवक ने दुकानदार पर चाकू से किया जानलेवा हमला
नगर थाना क्षेत्र के मगर दही घाट बांध पर चाय नहीं बनने से नाराज एक नशेड़ी युवक ने चाय दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया ।जानकारी के अनुसार मगर दही घाट बांध पर चाय दुकान चलाने वाले संजीत राम अपने दुकान की साफ सफाई कर रहे थे ।उसी दौरान एक नशेड़ी युवक वहां पहुंचकर जबरन चाय बनाने को लेकर कहा दुकानदार ने साफ-सफाई के बाद चाय बनाने की बात कहा तो ।नर्सरी युवक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।