समस्तीपुर: समस्तीपुर रेलवे जंक्शन पर टिकट चेकिंग के दौरान TTE के साथ यात्रियों ने की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
समस्तीपुर रेलवे जंक्शन पर स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन के स्लीपर कोच में बुधवार की रात्रि टिकट जांच के दौरान यात्रियों ने TTE विपिन कुमार के साथ मारपीट की। इसके बाद इसकी सूचना रेल प्रशासन को दी गई। रेल पुलिस ने हंगामा कर रहे एक युवक को हिरासत में लिया। TTE विपिन कुमार ने बताया कि टिकट मांगने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया जिसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई।