🚨 जयपुर में रिश्तों का खौफनाक अंत!
24 वर्षीय आयुषी पर आरोप है कि उसने सरकारी नौकरी और परिवार की संपत्ति पाने के लिए अपनी ही मां नीरज शर्मा (45) की हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, आयुषी ने अपने ताऊ और चचेरे भाई के साथ मिलकर 7 लाख रुपये की सुपारी दी और हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की।
📍 घटना 3 जुलाई की है, जब नीरज शर्मा अपने बेटे को ट्यूशन छोड़कर लौट रही थीं। तभी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें कुचल दिया।
🔍 जांच के दौरान सामने आया कि मृतका के पति की मौत के बाद मिली सरकारी नौकरी और संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था।
👮 पुलिस ने इस मामले में बेटी आयुषी सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो भी बरामद कर ली है।
💬 क्या नौकरी और संपत्ति के लिए कोई अपनी मां की जान ले सकता है? अपनी राय कमेंट में बताएं।
#nationaltvmedia #ntvmedia #jaipur #jaipurnews #rajasthan
Palwal, Palwal | Jul 10, 2026