अमलई ग्राम पंचायत में बना नया चिकित्सालय भवन पिछले 6 महीनों से बिना स्टाफ के बंद पड़ा है, जिससे अमलई सहित आसपास के 7 गांवों के लोगों को 5 से 15 किमी दूर फुनगा और अनूपपुर अस्पतालों में इलाज करवाने जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि भवन तैयार होने के बावजूद डॉक्टर-नर्स न मिलने से क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है।