रजौन प्रखंड अंतर्गत टेकनी गांव में आगामी श्री श्री 1008 महारुद्र यज्ञ एवं शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन और ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ । इस धार्मिक आयोजन को लेकर गांव में श्रद्धालुओं के बीच खासा उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला ।