अररिया विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय ओलमा कौन्सिल के प्रत्याशी राशिद अनवर के पक्ष में शनिवार को गोढ़ी चौक मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करने का कार्यक्रम था। उम्मीदवार राशिद अनवर ने कार्यक्रम की हर तैयारियां पूरी कर ली थीं, लेकिन तेज प्रताप किसी अनजान कारणवश सभा में पहुंच ही नहीं सके।