भरथना: बृजराज नगर मे दूसरी मंजिल कमरे मे 20 बर्षीय युवक ने पंखा मे फांसी लगाकर किया सुसाइड,पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
भरथना थाना कस्बा के बृजराज नगर में गुरुवार की देरशाम 20 वर्षीय युवक भोले ने पहले फेसबुक पर स्टोरी बनाकर सभी यार मित्रों को बाय-बाय किया। उसके बाद दूसरी मंजिल कमरे में पंखा में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। स्वजन दूसरी मंजिल पर गए,तो युवक को फांसी के फंदे पर लटका देखा कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।